*ग्रेटर नोएडा*
बदमाशों के हौसले बुलंद, कॉस्मेटिक की दुकान में घुसकर बदमाशों ने लूटी चेन, वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुए बदमाश, CCTV की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव का मामला
*आगरा*
एसपी क्राइम ऑफिस से फाइल चोरी, घूस में फंसी महिला दारोगा की फाइल चोरी, इंस्पेक्टर की जांच फाइल चोरी से हड़कंप, पुलिस ने शाहगंज थाने में दर्ज कराया केस, 2 मार्च को हुई थी फाइल चोरी होने की जानकारी।
*रामपुर*
फांसी घर जमीन कब्जाने का मामला, आजम खान की जमानत याचिका पर सुनवाई, MP-MLA कोर्ट में होगी सुनवाई आज, कोतवाली गंज में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, जमीन कब्जाने को लेकर दर्ज हुई थी रिपोर्ट।
*गोरखपुर*
आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई, हरपुर,बुदहट क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर कार्रवाई, 300 किलो लहन,36 लीटर अवैध शराब बरामद, 2 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
*लखनऊ*
आल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड करेगा जलसा, गुस्ताखे कुरान वसीम रिज़वी के खिलाफ जलसा, 18 मार्च को शिया कॉलेज में होगा बड़ा जलसा, इस जलसे में हो सकते हैं कई अहम फैसले, मौलाना यासूब अब्बास ने लोगों से अपील की।
*लखनऊ*
UPTET 2020 की अधिसूचना जारी, 25 जुलाई 2021 को UPTET की होगी परीक्षा, 18 मई से 1 जून तक होंगे रजिस्ट्रेशन, 2 मई को शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि, 14 जुलाई से एडमिट कार्ड कर सकेंगे डाउनलोड
*लखनऊ*
संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार कार्यक्रम, 12 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम, सिद्धार्थनाथ सिंह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
*लखनऊ*
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह का आज कार्यक्रम, MSME और ICICI बैंक के बीच MOU होगा, डालीबाग मुख्यालय में 5.30 बजे कार्यक्रम।
*प्रतापगढ़*
3 करोड़ की लागत से बनेगा पुरैला का पुल, विधायक धीरज ओझा के भेजे प्रस्ताव पर मुहर, 3 करोड़ के सापेक्ष 44 लाख की पहली किस्त आई, दर्जनों लोग देलहुपुर के लिए लगाते थे चक्कर, जल्द शुरू होगा पुल का निर्माण-रानीगंज विधायक।
*महाराष्ट्र में कोरोना को देखते हुए फिर हुई सख्त उद्धव सरकार का फैसला,शादी में 50 लोग और अंतिम संस्कार में 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति.
*सांसदों को संबोधित करते हुए IPU चीफ दुआर्ते पाचेको ने कहा- इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) संसदीय कूटनीति की सबसे पुरानी संस्था है, IPU 130 साल पुरानी संस्था है। IPU ने दो नोबेल शांति पुरस्कार जीते। यह सबके लिए लोकतंत्र की रक्षा करता है।
*सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का टीकाकरण, आज से कोरोना का टीकाकरण शुरू हुआ, अदालत परिसर में ही टीका लगाया जा रहा, जस्टिस एनवी रमन्ना ने कैंप का उद्घाटन किया।
*कोरोना ने फिर डराया. 24 घंटे में 131 लोगों की मौत. एक दिन में 25000 मरीज़ मिले. महाराष्ट्र के हालात ख़राब, एक दिन में 15051 मरीज़ मिले.
*आगरा*
एमडी उत्तर प्रदेश जल निगम पहुंचे आगरा, नोडल अधिकारी अनिल कुमार पहुंचे आगरा, फतेहपुर सीकरी में निर्माण कार्यों,थाने का निरीक्षण, नोडल अधिकारी के रूप में पहली बार पहुंचे हैं, कमिश्नर आगरा मंडल रह चुके हैं अनिल कुमार।
*कानपुर*
बस पलटने से दर्जन भर से ज्यादा घायल, 9 घायल हैलट अस्पताल पहुंचे, इमरजेंसी सर्जरी में सभी चल रहा इलाज, थाना नवाबगंज क्षेत्र का मामला।
*दिल्ली*
स्वास्थ्य सचिव ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी, कहा- नासिक में हुई मौतों की जांच हो।
*बाराबंकी*
कल शाम से लापता बच्चे का शव मिला, गांव के तालाब में उतराता मिला बच्चे का शव, महमूदपुर बनौगा में 12 वर्षीय बच्चे की मौत, कुर्सी के महमूदपुर बनौगा गांव की घटना।
*नोएडा*
ग्रेनो में इंजीनियर से ब्रेजा कार लूट का मामला, 2 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, इंजीनियर और पत्नी से लूटी थी ब्रेजा कार, सूरजपुर के सिग्मा सेक्टर से बदमाशों ने लूटी थी।
*दिल्ली*
आज संसद में राज्यसभा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक होगी।
*लखनऊ*
CP DK ठाकुर के निर्देशन में थाना कृष्णानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
SHO महेश दुबे तथा उनकी टीम ने बड़ी चोरी की योजना बनाते हुए 3 शातिर चोरों को धर दबोचा।
*गोंडा*
छपिया थाने का इनामी गिरफ्तार, 15 हजार का इनामी शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की योजना बनाते पकड़ा, इनामी के साथ एक और गिरफ्तार, 15 हजार का इनामी है राधिका प्रसाद, राधिका पर दर्ज 10 आपराधिक मामले, अभियुक्त संतोष पर भी आधा दर्जन केस, छपिया पुलिस ने की गिरफ्तारी।
*मुज़फ्फरनगर*
फर्जी डिग्री से नौकरी कर रहे शिक्षक को जेल, 1 साल से फर्जी शिक्षक चल रहा था फरार, बीएड की फर्जी डिग्री से कर रहा था नौकरी, आगरा विवि से फर्जी डिग्री बनवा कर रहा जॉब, ABSA ने नई मंडी में दर्ज कराया था केस, 46 लाख रुपए की रिकवरी का नोटिस जारी।
*UK से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, राज्य सहकारी बैंक भर्ती मामले में नया मोड़, भर्ती प्रक्रिया को अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने का आदेश, रजिस्टार कोऑपरेटिव बाल मयंक मिश्रा ने आदेश किया जारी।
*रायबरेली*
पूर्व नगर अध्यक्ष के मेडिकल स्टोर पर छापा, छापेमारी में दवाइयों के नमूने लिए गए, एक्सपायरी डेट की दावाइयों को चेक किया, शहर के अस्पताल चौराहे पर है मेडिकल स्टोर, BJP के पूर्व नगर अध्यक्ष का मेडिकल स्टोर।
*अमेठी*
राज्यमंत्री सुरेश पासी पहुंचे अमेठी, जगदीशपुर के बड़े गांवं हनुमान मंदिर पहुंचे, हनुमान जी के दर्शन कर पहुंचे बीजेपी ई-चौपाल, मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर में भरा जोश।
*गोंडा*
वरासत न करने पर रजिस्ट्रार कानूनगो सस्पेंड, इलाकाई लेखपाल को भी किया गया सस्पेंड, वहां पर दर्ज करने में कर रहे थे हीला हवाली, तरबगंज तहसील के चंदीपुर गांव का मामला।
*दिल्ली*
भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी कर सदन में कल उपस्थित रहने को कहा।
*प्रयागराज़ अप्डेट*
छात्र के अपहरण का मामला, सड़क किनारे छात्र को फेंककर भागे बदमाश, सिविल लाइन पुलिस छात्र से कर रही पूछताछ, कार सवार बदमाशों ने स्कूल से उठाया था, IPEM इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं का छात्र, चकिया में सड़क किनारे फेंककर बदमाश भागे।
*दिल्ली*
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई खत्म,PM मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक,कुछ देर में वित्त मंत्री करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस।
*लखनऊ*
आत्महत्या के लिए हाथ की नस काटने वाली सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की पत्नी को सिविल अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया,
14 मार्च को हाथ की नस काटी थी अंकिता ने
*बिहार*
मोतिहारी में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम।
*दिल्ली से बड़ी खबर*
पीएम मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने इस्तीफा दिया | निजी कारणों का हवाला देकर दिया इस्तीफा
*लखनऊ*
भूमाफिया से परेशान परिवार पहुंचा DM ऑफिस,DM से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा परिवार,डीएम ने SDM सरोजनीनगर को सौंपी जांच,पीड़ित की जमीन पर भूमाफिया कर रहे कब्जा,सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज है मुकदमा,भूमाफिया दुर्गा यादव, बेटों ने कब्जाई जमीन,हरिहरपुर तहसील के बिजनौर में है जमीन।
*तहसील दिवस में पीड़ित ने लगाई गुहार, भू-माफिया दुर्गा यादव की दबंगई से परेशान है उमा शंकर दुबे, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई, उमाशंकर की जमीन पर अवैध निर्माण कर रहा है भू-माफिया, लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है दुर्गा यादव
*दिल्ली*
वित्त मंत्री ने राज्यसभा में की घोषणा, 2019-20 के लिए एमपी लेड फंड जारी।
*चंडीगढ़*
शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कोरोना पॉजिटिव मिले।
*लखनऊ*
कल असम में जनसभा करेंगे सीएम योगी, असम के होजाई में बीजेपी प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार, 18 मार्च को असम के उदलगुड़ी में भी करेंगे जनसभा।
*लखनऊ*
पंचायत चुनाव पर बाई सर्कुलर बिल ला सकती है सरकार- सूत्र
*रायबरेली*
अवैध वसूली को लेकर 2 बाबुओं में मारपीट, रूपयों की बंदरबाट को लेकर भिड़े दोनों बाबू, जुहा बाबू और सोनी बाबू में चले थप्पड़, शहर कोतवाली के नगर पालिका की मामला।
*कानपुर*
केमिकल फैक्ट्री कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों ने मालिक से की मुआवजे की मांग, फैक्ट्री मालिक के घर के बाहर रखा शव, मुआवजे की मांग को लेकर कर रहे हंगामा, फैक्ट्री के काम से गया था मृतक, बर्रा थाने के छोटी जूही इलाके का मामला।
*उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत सरकार के मंत्रिमंडल के बाद विभागों का हुआ बंटवारा।
*मुरादाबाद*
शराब तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, 44 पेटी शराब के साथ 5 तस्कर अरेस्ट, शराब बनाने का मटेरियल किया बरामद , पुलिस ने तीन गाड़ियों के किया सीज, कमालपुरी रोड के भमालपुर की घटना।
*भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति कल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें और छठे चरण के उम्मीदवारों के नामों को फाइनलाइस करने के लिए बैठक करेगी।
*ग़ाज़ियाबाद*
शातिर बदमाश की 30 लाख की संपत्ति जब्त, 2 प्लॉट्स को प्रशासन ने अपने कब्जे में लिया, पुलिस ने 5 में से 2 संपत्ति को किया कुर्क, बदमाश पर दर्ज हैं हत्या, लूट, डकैती के केस।
*लखनऊ*
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आवेदन तिथि में बदलाव
प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तारीख 24 मार्च, आवेदन लेट फीस का अंतिम तिथि 31 मार्च, प्रवेश परीक्षा की राज्य समंवयक ने दी जानकारी।
*लखनऊ*
LDA में अब नहीं हो पाएगी सीलिंग में डीलिंग, प्राधिकरण के हर जेई की होगी कंप्यूटर आईडी, कार्रवाई का डेटा कंप्यूटर पर फीड करना होगा, प्राधिकरण के सचिव पवन गंगवार ने ली बैठक।
*दिल्ली*
कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही, पिछले 24 घंटे में दर्ज किए 425 नए केस, 24 घंटे में कोरोना से दिल्ली में एक की मौत।
*अहम ख़बरें*
▪️ भारत-फिनलैंड वर्चुअल सम्मेलन आज
▪️ आईपीयू अध्यक्ष ने वैक्सीन मैत्री को सराहा
▪️ कोरोना टीकाकरण युद्धस्तर पर जारी
▪️ कोविड-19: महाराष्ट्र में नये प्रतिबंध
▪️ विधानसभा चुनावः राज्यों में चुनाव प्रचार तेज
▪️ भारत यात्रा पर आएंगे ब्रिटिश पीएम
*ग्रेटर नोएडा*
भाकियू के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज का मामला, केस वापसी की मांग पर किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट, कार्यकर्ताओं ने SDM से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, जेवर टोल प्लाजा को फ्री करने पर हुई थी FIR, जेवर कोतवाली में दर्ज हुई थी एफआईआर।
*प्रयागराज़*
टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस ने 6 सदस्यों को किया अरेस्ट, चोरी,टप्पेबाजी के आभूषण,नगदी बरामद, 3 बाइकें,तमंचा, पिस्टल,कारतूस बरामद, साड़ी बेचने के आड़ में करते थे टप्पेबाजी, कर्नलगंज इलाके से पकड़ा गया गिरोह।
*लखनऊ*
सांसद कौशल किशोर का बेटा आयुष पहुंचा थाने।
मंडियाव थाने में पुलिस कर रही है आयुष से पूछताछ।
फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल के बारे में हो रही है पूछताछ।
*नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स बिल, 2020 राज्यसभा में पारित हुआ।
*जयपुर*
विधानसभा में अभी भी गतिरोध बरकरार है 7 दिन के लिए सदन से बाहर किए गए मदन दिलावर वेळ में बैठे हुए हैं जिनको भाजपा विधायकों ने घेर रखा है सदन के वेल में भाजपा विधायकों की ओर से लगातार नारेबाजी जारी है वहीं अनुदान की मांगों पर उच्च शिक्षा पर चर्चा भी हो रही है
*लखनऊ*
JCP एलओ नवीन अरोड़ा ने चलाया अभियान, हजरतगंज इलाके में वाहन चेकिंग अभियान, 100 के करीब गाड़ियों का किया गया चालान, शॉप मालिक और कर्मचारियों को दी हिदायत, लापरवाही पर ट्रैफिक पुलिस से मांगा जवाब।
*सांबा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा एक घुसपैठिए को गोली मारी गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
*कानपुर*
1 लाख के इनामी अपराधी को STF ने दबोचा, पेशी के दौरान फरार हुआ था इनामी विक्की सोनी, पुलिस ने एक अन्य साथी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो की बरामद, कानपुर देहात के पास से पुलिस ने की गिरफ्तारी
*भारतीय जनता पार्टी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की।
*लखनऊ – कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, दोपहर 1 बजे लोकभवन मीडिया सेंटर में पीसी, 4 साल के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे।
*लखनऊ – सीएम योगी आदित्यनाथ का असम दौरा आज, चुनाव प्रचार के लिए असम का दौरा करेंगे, गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे, होजाई जिले में सीएम चुनाव प्रचार करेंगे, आज सुबह 11 बजे 3 जनसभाएं सम्बोधित करेंगे।
*लखनऊ – आप पार्टी का केन्द्र के खिलाफ प्रदर्शन आज , केंद्र सरकार के NCT बिल का होगा विरोध, आज सुबह 11 बजे सभी जिलों में होगा प्रदर्शन।
*दिल्ली – BJP ने आज के लिए व्हिप जारी किया, लोकसभा में 3 लाइन का व्हिप जारी, आज सदस्यों को सदन में रहने को कहा।
*दिल्ली – आप पार्टी का जंतर मंतर पर प्रदर्शन आज, केंद्र सरकार के NCT बिल के विरोध में प्रदर्शन, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल रहेंगे मौजूद।ग़ाज़ियाबाद/17, 9:21 AM] Ajay Mishra Lko Cib: दिल्ली – आप पार्टी का जंतर मंतर पर प्रदर्शन आज, केंद्र सरकार के NCT बिल के विरोध में प्रदर्शन, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल रहेंगे मौजूद।ग़ाज़ियाबाद
आपसी विवाद में जीजा ने साले की हत्या की, जीजा ने साले की चाकू से गोदकर हत्या की, दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था, लोनी कोतवाली के नसबंदी कॉलोनी का मामला।
*जौनपुर*
थाने पर तैनात सिपाही शिव प्रसाद की मौत, हृदयगति रुकने से सिपाही की हुई मौत, चंदौली जनपद का निवासी था सिपाही, जिले के सुजानगंज थाने पर तैनात था सिपाही।
*मुंबई*
📍महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा कोरोना के नए केस आए
📍इस साल एक दिन में सबसे ज़्यादा नए केस आए
📍महाराष्ट्र में कल कोरोना के 15,817 नए मामले आए।
*बाराबंकी*
संदिग्ध परिस्थितियों विवाहिता की मौत, शव को छोड़कर ससुरालीजन हुए फरार, परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया, जैदपुर थाना क्षेत के हरख गांव का मामला।
*पुलिस ने BJP नेता पर दर्ज की एफआईआर,फेस 3 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर का मामला
*ग्रेटर नोएडा*
3 शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लूट के 14 मोबाइल, बाइक, तमंचा, चाकू बरामद, नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार।
*कासगंज*
📍सपा कार्यालय का उद्घाटन
📍अखिलेश यादव ने कार्यालय का उद्घाटन किया
📍बटन दबाकर सपा कार्यालय का उद्घाटन
*लखनऊ*
संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला, नगर निगम कार्यालय के पीछे जंगल में शव, गोमती नगर थाना क्षेत्र का मामला।
*मुरादाबाद ब्रेकिंग*
11 मार्च को एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव के सुरक्षा कर्मियों और पत्रकारों के बीच हुई मारपीट के बाद अखिलेश यादव सहित 20 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज. मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में हुआ मुकदमा दर्ज.
*देवरिया*
ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया, घटना के बाद से ट्रक ड्राइवर फरार, सदर कोतवाली के सीसी रोड का मामला।
*बांदा*
बालू खदान के पास नदी में डूबे 2 बच्चे, पोकलैंड की चपेट में आकर नदी में डूबे, डूब हुए दोनों मासूमों को ग्रामीणों ने बचाया, जिला मुख्यालय के पास चल रहा अवैध खनन, मटौध थाने के दुरेडी गधा खदान का मामला।
*मथुरा*
बदमाशों ने युवक को मारी गोली गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, मथुरा से दूध बेचकर गांव लौट रहा था युवक, महावन थाना क्षेत्र की घटना।





More Stories
महाराष्ट्र पंढरपुर अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा समाज महासभा समिति कोटा (पंजीकृत)एवम समस्त शिम्पी समाज बहुउदेशिय समाजोन्नती संस्था द्वारा पंढरपुर अधिवेशन के पोस्टर का किया विमोचन – विजय परमार
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-