*थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी*
*सीसीटीवी कैमरे की मदद से 24 घंटे के अंदर चोरी के समान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
श्रीमान पुलिस आयुक्त श्री मुथा अशोक जैन महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी श्री राम सेवक गौतम महोदय के आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त श्री राजेश पाण्डेय ज़ोन काशी महोदय व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध श्री अवधेश कुमार पाण्डेय महोदय के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र की टीम द्वारा अथक प्रयासों से कल दिनांक 23/02/2023 को हडहा सराय में हुई चोरी के अभियुक्त को सीसीटीवी कैमरों की मदद से अभियुक्त को 24 घंटो के अंदर ही चिन्हित कर चोरी किए गए रुपए व इयरफोन के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
*अभियुक्त का विवरण*
1. मो राशिद खान पुत्र कलीम निवासी CK 47/4 हाड़हा सराय, नया चौक , वाराणसी
*अपराधिक इतिहास*
1. मु0 अ0 सं0 160/2018 धारा 380 IPC थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी
2.मु0 अ0 सं0 190/2018 धारा 379,411 IPC थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी
3.मु0 अ0 सं0 445/2018 धारा 380,411 IPC थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी
4. मु0 अ0 सं0 014/2023 धारा 457,380 IPC थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी
*घटना का संक्षित्प विवरण*
दिनांक 23/02/23 को वादी शाकिब अली के तहरीर पर मु अ सं 014/2023 धारा 457,380 IPC पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना प्रभारी चौकी पियरी को दिया गया था जिसकी जांच हेतु उक्त कटरे व दुकानों के सीसीटीवी कैमरों का परीक्षण किया जा रहा था जिससे अभियुक्त की पहचान राशिद खान नामक व्यक्ति के रूप में हुई जो की पहले हडहा सराय में ही काम करता था एवं नशे का आदि है जिसे आज दिनांक 24/02/2023 को मुखबिर खास की निशानदेही पर हाड़हा वीर बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है , अभियुक्त के पास से चोरी के 5185 रुपए एवं काले रंग का ब्लूटूथ इयरफोन बरामद हुआ है जिसे कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण*
1. प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र
2. प्रभारी चौकी पियरी उप निरीक्षक अमित कुमार शुक्ला
3.उप निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल थाना चौक
4.मुख्य आरक्षी मनोज कुमार राय थाना चौक
5. आरक्षी रजनीश कुमार थाना चौक
6. आरक्षी शशि कांत सिंह
7.आरक्षी अंकित कुमार वर्मा

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-