October 24, 2026

सिद्धू ने शेयर किए चुनाव टिकट आवंटन के फॉर्म, 20 दिसंबर तक का दिया समय-

Spread the love

पंजाब: सिद्धू ने शेयर किए चुनाव टिकट आवंटन के फॉर्म, 20 दिसंबर तक का दिया समय

 

 

 

सिद्दधू टिकट के दावेदारों के लिए आवेदन फॉर्म अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन पत्र 20 दिसंबर तक तत्काल प्रभाव से स्वीकार किए जाएंगे. यह ऐतिहासिक है कि पहली बार आवेदकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

 

इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि महत्वपूर्ण मानदंडों के अनुरूप ही दावेदारों को टिकट आवंटित किए जाएंगे. कांग्रेस ने पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के टिकट पाने के इच्छुक दावेदारों से आवेदन करने को कहा है. प्रदेश कांग्रेस महासचिव योगेंद्र पाल ढींगरा ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा है कि पार्टी ने टिकट के इच्छुक दावेदारों से 20 दिसंबर तक आवेदन लेने अंतिम तिथि होगी.

 

 

 

ढींगरा ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी आज शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक आवेदनों के लिए लगातार बैठकें करेंगी. इस बार प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने किसी भी आवेदन करने वाले दावेदार से कोई भी शुल्क न लेने का फैसला किया है.

 

 

इससे पहले टिकट के दावेदारों से 10 हजार रुपए शुल्क के रूप में लिए जाते थे, जो रिफंड नहीं किए जाते थे. कांग्रेस महासचिव ने बताया कि इन सभी आवेदनों पर राज्य की स्क्रीनिंग कमेटी विचार विमर्श करेगी और इन्हें बाद में अंतिम रूप देकर केंद्रीय स्क्रीनिंग कमेटी को भेजेगी.

 

 

उन्होंने कहा कि टिकट उन्हीं उम्मीदवारों को दिए जाएंगे जिन्होंने जनता के बीच जाकर कार्य किया होगा और सरकार राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का जनता के बीच प्रचार किया होगा. उधर कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी टिकट आवंटन की प्रक्रिया निष्पक्ष होने का दा किया है और कहा है कि टिकट आवंटन में किसी के साथ भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा.