साल 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के करीब 31 हजार मामले दर्ज किए गए। 2014 के बाद इतने ज्यादा मामले कभी देखने नहीं मिले। इन 31000 केसों में से करीब 50 प्रतिशत मामले अकेले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए। नेशनल कमीशन फॉर वुमन (NCW) के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 की तुलना में 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध करीब 30 प्रतिशत ज्यादा दर्ज किए गए।
2020 में महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े कुल 23, 722 केस दर्ज किए गए, जबकि 2021 में यही संख्या बढ़कर 30,684 तक पहुंच गई। इनमें सबसे 11,013 केस ‘राइट लिव विद डिग्निटी’ से जुड़े रहे तो 6633 डोमेस्टिक वॉयलेंस और 4589 केस दहेज से जुड़े रहे। इन अपराधों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर रहा। 2021 में दर्ज की गईं कुल 30,684 शिकायतों में आधे से भी ज्यादा- 15,828 उत्तर प्रदेश से सामने आईं। इसके बाद दिल्ली के नंबर आता है जहां पर 3336 शिकायतें आईं, महाराष्ट्र 1504, हरियाणा 1460 और बिहार में 1456 मामले सामने आए।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-