July 7, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत-

Spread the love

*संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत*

 

*कौशाम्बी* मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी टेवां अंतर्गत पूर्व प्रधान टेवां गुलाब सिंह के पारिवारिक सदस्य दिनेश प्रताप सिंह उर्फ पप्पू 55 वर्ष पुत्र भारत सिंह निवासी टेवां की रविवार की सुबह 5:00 बजे मौत हो गई परिजनों का कहना है कि मौत का कारण संदिग्ध है पास पड़ोस के लोगों का कहना है कि ठंड लगने के कारण हार्ट अटैक से मौत हुई है सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह चौकी प्रभारी टेवां अरुण कुमार मौर्य ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सच्चाई क्या है कि तो पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी अभी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में बताई जा रही है।