May 28, 2026

*सारनाथ पुलिस आबादी की जमीन करा रही है कब्जा*

Spread the love

*सारनाथ पुलिस आबादी की जमीन करा रही है कब्जा यूं तो यू पी पुलिस के नित नित नए नए कारनामे करती रहती है जिससे अक्सर पुलिस की लानत मलानत होती रहती है लेकिन हम नही सुधरेंगे की तर्ज पुलिस अपने तर्ज पर काम करती रहती है ताजा मामला थाना सारनाथ के अंतर्गत मोहल्ला दीनदयाल पुर का है जिसमे पुरानापुल चौकी प्रभारी व थानाप्रभारी मिल कर बंजर/आबादी की जमीन जो सैकड़ो वर्षो से रास्ते के उपयोग में की जा रही थी रमेश कन्नौजिया से मिलकर कब्जा करा रही है जब कि हंसराज मौर्य ने चौकी प्रभारी को इस बाबत प्रार्थनापत्र दिया तो वो मौके पर आए व काम रोकवा दिया और कहा कि लेखपाल के भौतिक सत्यापन के बाद कौन सही है कौन गलत है उसके बाद काम होगा लेकिन दिनांक 6 तारीख को विपक्षी द्वारा पुनः काम लगा दिया गया जब इस सम्बंध में थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार से गूंज उठी रणभेरी समाचार पत्र के प्रतिनिधि ने बात किया तो उन्होंने गैरजिम्मेदार बयान देते हुए कहा कि आप को क्यो इतनी चिंता है जब कि बंजर या आबादी की जमीन राज्यसरकार की सम्पत्ति होती है लेकिन यहाँ सरकार की सम्पत्ति कब्जा हो जाय किसी को क्या फर्क पड़ता है क्योंकि यहाँ भी पैसे का बोलबाला चल रहा है
साभार