*रोहनिया*-भदवड़ गांव के सामने हाईवे पर बुधवार की भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ट्रक चालक तेरसू यादव 46 वर्ष की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी तेरसू यादव ट्रक चालक है वह ट्रक लेकर भदवड गांव के सामने एक ढाबे पर रुके व टहल रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुची रोहनिया पुलिस ने एम्बुलेंस से कबीरचौरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहा उपचार के दौरान मौत हो गयी।मृतक को एक पुत्र शिवम् यादव है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-