जिला कटिहार के आजमनगर प्रखंड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अशोकनगर के 316 आशा कर्मी ने 6 अगस्त से 9 अगस्त तक धरना प्रदर्शन की यह धारणा सिर्फ इसलिए रखी गई थी सभी आशा की न्यूनतम 21000 का वेतन होना चाहिए एवं सरकारी कर्मचारियों का दर्जा भी मिलना चाहिए इसी बीच बातचीत के दौरान आशा कर्मियों के सभी सदस्यों ने कहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के सभी सरकारी कर्मचारी धांधली गुंडागर्दी करते हैं इन शब्दों का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए किया गया है आशा कर्मियों के द्वारा जब भी कोई इलाज के लिए मरीज अस्पताल आता है चाहे वह डिलीवरी परसेंट क्यों ना हो कोई भी सरकारी कर्मचारी अपनी कुर्सी छोड़कर अपनी फर्ज की ओर कतई बढ़ना नहीं चाहते आशाओं का कहना है जब तक कि वह पैसों की बात ना करें तब तक वह कुर्सी से उठेंगे नहीं वादे के मुताबिक उन्हें 1000 या 2000 रुपए देने पड़ते हैं यदि कोई पेशेंट रात्रि के समय आए तो 5000 तक मांगे जाते हैं ऐसे में क्या हमारा देश तरक्की की ओर है सभी आशा कर्मी ने अपनी मांगों को पूरा करने की मांग अपील करते हुए यह कहा है यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती है हम अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन पर फिर वापसी करेंगे





More Stories
पटना में लगे ‘अतीक अहमद अमर रहे’ के नारे-
अतीक अशरफ हत्याकांड का असर यूट्यूबर पत्रकारों पर अब पड़ने लगा-
मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक 9 राज्यों में लू की चेतावनी जारी की-