June 16, 2026

आर्मी अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सफल ब्रेन सर्जरी

Spread the love

दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सफल ब्रेन सर्जरी हुई है. सूत्रों के मुताबिक ये सर्जरी खून के एक थक्के को हटाने के लिए की गई है. अस्पताल के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस वक्त आर्मी अस्पताल में उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. सर्जरी से पहले प्रणब मुखर्जी की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आई थी.

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को खुद जानकारी दी थी कि वे कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. सोमवार दोपहर को प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट किया, “एक अलग वजह से अस्पताल गया था, वहां मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.”