September 1, 2026

सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण कर महिला समूह को दी गयी जिम्मेदारी डी.पी.आर.ओ- प्रियंका पांडेय

Spread the love

*सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण कर महिला समूह को दी गयी जिम्मेदारी डी.पी.आर.ओ:-*

प्रियंका पांडेय।

 

गोरखपुर।

जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर अपने टीम के साथ पंचायतों के चुनाव प्रक्रिया के क्रियान्वयन में अपने ब्यस्तम समय मे से मूल्यवान समय निकाल कर पहुचे विकास खण्ड सरदारनगर के ग्राम पंचायत रामपुर रकबा

बता दे त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में आज बुधवार को दावा आपत्तियों का निस्तारण पूरे जिले में ब्यापक पैमाने पर हो रहा था इतने महत्वपूर्ण समय को ध्यान में रहते हुए जनता की सुविधा को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर अपने मातहतों के साथ पहुचे विकास खण्ड सरदारनगर के ग्राम पंचायत रामपुर रकबा। वहाँ पर तमाम महिला पुरुष कोविड़-19 को संज्ञान में लेते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए उपस्थित थे। सबसे पहले उन्होंने जनता का अभिवादन किया तदुपरांत नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का फीता काट कर शिवा स्वयं सहायता समूह की महिला वेवा लालता देवी पत्नी स्व0 भग्गल को उसकी चाभी सौप कर जनता को सुपुर्द किये।

तथा जो भी लोग किसी भी कारण वश शौचालय से बंचित है उनको प्रयोग करने के लिए कहे जो लोग नियमित शौचालय का प्रयोग करते है उनके लिये अनगिनत फायदे भी बताये।उपस्थित महिलाओं को कोविड़-19 के मद्देनजर नजर हाथ व ब्यक्तिगत सफाई के लिये 4-4 साबुन भी देकर उनके स्वास्थ्य की कामना की।

उसके बाद उन्होंने कायाकल्प योजना के तहद प्राइमरी पाठशाला रामपुर रकबा पर हुए कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

उक्त समस्त कार्यो से संतुष्ट होते हुए विद्याल पर पानी के टोटी के पास थोड़ी बहुत गन्दगी को देख कर नाराज हुए तथा मौके पर उपस्थित सफाई कर्मचारियों को बुलाकर तत्काल साफ करने का निर्देश दिये तथा पूरे विद्यालय का निरीक्षण के साथ भ्रमण भी किये।

उक्त लोकार्पण के समय जिला परियोजना समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण बच्चा सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संजय कुमार पाण्डेय, ग्राम प्रधान श्रवण कुमार मौर्य, सचिव अखिल आनन्द, संदीप सिंह, टीम लीडर भुल्लन पासवान, खण्ड प्रेरक चेतई प्रसाद पटवा, ग्राम रोजगार सेवक दिलीप कुमार, जितेन्द्र कुमार गांव में तैनात कर्मचारी राजकुमार गौंड़, महेंद्र कुमार, वकील प्रसाद के साथ उपस्थित जनता अंतिम समय तक मौजूद रही।