चरगावां विकास खण्ड कार्यायल पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि मनोनीत राज्य मंत्री व उपाध्यक्ष बीज प्रमाणित करण संस्था उतर प्रदेश के राधेश्याम सिंह थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चरगावां विकास खण्ड के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने किया।
प्रियंका पांडेय।
*बेरोजगार को योग्यता अनुसार मिलेगा रोजगार :- *
गोरखपुर ।
उत्तर प्रदेश सरकार के सफलता पूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मिशन श्रमिक कल्याण उतर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा पंजीकृत निर्माण के हितार्थ संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु श्रमिक पंजियन/ नवीनीकरण कैम्प का मुख्य अतिथि राज्य मंत्री व उपाध्यक्ष बीज प्रमाणित करण संस्था उत्तर प्रदेश के राधेश्याम सिंह व चरगावां विकास खण्ड के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने फीता काट कर शुभारंभ किया। श्रमिक कामगारों को लालजी गुप्ता, पार्षद राधेश्याम रावत, सहायता सेवायोजना मिथिलेश मिश्रा,श्रम प्रवर्तन अधिकारी इम्तियाज अहमद अंसारी ने विस्तृत रूप से जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार सभी किसानों के खाते में सम्मान निधि योजना के तहत पैसा भेज रही है।इस रोजगारपरक मेला से बहुत से बोरोजगार भाईयों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुनील पासवान ने कहा कि इस रोजगार मेले से जो जिस दिशा में काम जानता है उनको उसी दिशा में रोजगार मिलेगा। जिससे बेरोजगारी दूर होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, संयोजक छेदी चौहान, पार्षद आलोक सिंह विशेन, रामानंद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव, पप्पू यादव, ओपी यादव मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित अनेक जनप्रतिनिधि अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-