*सातो महुआ में भाजपा का 41वा स्थापना दिवस मनाया गया।*
*हरहुआ।** हरहुआ सातोमहुआ में अजय मिश्र के आवास पर पंडित दीनदयाल जी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भारतीय जनता पार्टी की 41वा स्थापना दिवस मनाया गया।अजय मिश्र ने अपने संबोधन में कहा की भारतीय जनता पार्टी का मतलब ही पहले राष्ट्र है।कभी 2 सीटो का सफर था आज पूरा कारवां है। 325 सीट और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।पं0 दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी आज भी सभी कार्यकर्ताओं के दिल मे अमर है। उनके संकल्प को आज सभी कार्यकर्ता आगे बढ़ा रहे है। आज देश विश्व गुरु बनाने की तरफ अग्रसर है ,आज विश्व का सबसे ताकतवर नेता भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी है। चक्का स्थित हनुमान मंदिर पर स्वछता अभियान भी चलाया गया। स्थापना दिवस में मुख्य रूप से अतिथि चाणक्य त्रिपाठी,जिला मंत्री संजय राजभर फौजदार शर्मा जिलाकार्यसमिति सदस्य अजय मिश्र ,कैलाश राय, मंडल अध्यक्ष धनंजय सरोज ,युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज तिवारी ,मेजर गुलाब चंद्र त्रिपाठी,महामंत्री अनिल पांडेय ,रामआसरे सिंह,सीताराम पटेल,चंदन सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ