April 22, 2026

जिला पंचायत व ग्राम प्रधान एवं बीडीसी के नामांकन हेतु बनाये गये काउण्टर- सर्वेश कुमार यादव

Spread the love

*जिला पंचायत व ग्राम प्रधान एवं बीडीसी के नामांकन हेतु बनाये गये काउण्टर*

———

 

हरहुआ।* त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन कार्यक्रम हेतु 7 व 8 अप्रैल को ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सदस्य, और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु नामांकन करने के लिए ब्लॉक कार्यालय पर तेरह व दस एआरओ काउंटर खोले गये हैं। नामांकन प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने हेतु की गई तैयारियों का निरीक्षण मंगलवार को शाम नोडल अधिकारी ने किया।उन्होंने शांतिपूर्ण नामांकन के लिए एआरओ काउंटर की जानकारी प्रत्याशियों को आसानी से मिल पाये।यह सुनिश्चित कराने को कहा। नामांकन में आने वाले प्रत्याशियों को मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ेगा।इसके लिए ब्लॉक गेट पर ही मेटल डिटेक्टर भी लगाया गया है। कोविड-19 को लेकर काउंटर पर तीन-तीन फीट पर गोले बनाये गए हैं, छाए के लिए चांदनी ,पेयजल के लिए पानी व हैण्डपम्प ठीक कराए गए। बिना मास्क के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस बल की विशेष तैनाती रहेगी।