June 14, 2026

सलमान बोले PM मोदी मेरे बड़े भाई

Spread the love

*स्वागत से गदगद सऊदी प्रिंस मोहम्मद सलमान बोले- पीएम मोदी मेरे बड़े भाई*

 

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का औपचारिक स्वागत किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रिंस सलमान का स्वागत किया।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का गले लगाकर स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन में सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि हम चाहते हैं कि दोनों देशों के संबंध ऐसे ही आगे बढ़ते रहें। यहां मीडिया को संबोधित करते हुए प्रिंस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे बड़े भाई जैसे हैं और मैं उनका छोटा भाई हूं।