June 14, 2026

आसमान में गरजे, तेजस

Spread the love

*एयरो इंडिया 2019- आसमान में गरजे ‘तेजस’ और ‘राफेल’*

बेंगलरू में ‘एयरो इंडिया 2019’ का आयोजन किया जा रहा है इसका 12वां संस्करण 20-24 फरवरी तक बेंगलुरु के येलहंका में आयोजित हो रहा है। लोगो की निगाहें भारत में बने तेजस विमान पर हैं जो एक मल्टीरोल एयरक्राफ्ट हैं।

 

दरअसल स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट बेंगलुरु में एयरो इंडिया में प्रदर्शन कर रहा है खास बात ये है इसको ‘तेजस’ नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया था। पहले ही दिन अपनी शानदार उड़ान में ‘तेजस’ ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी श्रद्धांजलि भी दी।बेहद चर्चाओं में रहे ‘राफेल’ लड़ाकू विमान ने इस एयर शो में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, खास बात ये रही कि राफेल लड़ाकू विमान ने विंग कमांडर साहिल गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए कम गति से उड़ान भरी जो सूर्या किरण एरोबैटिक्स टीम के विमान में रिहर्सल के दौरान मध्य हवा की टक्कर में अपनी जान गंवा बैठे थे।