April 17, 2026

सरैयाहाट के बनियारा पंचायत में आवास और स्ट्रीट लाईट का घोटाला- सुशील झा

Spread the love

दुमका 🙁 झारखंड)

 

*सरैयाहाट के बनियारा पंचायत में आवास और स्ट्रीट लाईट का घोटाला*

 

⏸ दुमका जिले के सरैयाहाट प्रखंड के बनियारा पंचायत में आवंटित 110 स्ट्रीट लाईटों मे से मात्र 60 लाइटें लगाईं गई ; और 50 लाईटों का पैसा कर लिया गबन ।

⏸ स्ट्रीट लाईट के गबन के इस खेल में कभी वार्ड सदस्य, तो कभी पंचायत सचिव , तो कभी मुखिया एक दूसरे पर लगा रहे हैं आरोप । परन्तु प्रखंड कार्यालय में बैठे कई रिंग मास्टर ही बिचौलियों के माध्यम से ले रहे हैं योजनावाईज कमीशन ।

⏸ सरैयाहाट प्रखंड के इस पंचायत में जरूरतमंद गरीब लाभुकों को नहीं दिया जाता है प्रधानमंत्री आवास । बल्कि पैसे लेकर सक्षम दलालों को आवंटित की जाती है गरीबों के हक का आवास ।

⏸ दलालों की दहशतगर्दी इस कदर हावी है कि संपन्न परिवार को एक नहीं, दो-दो आवास मुहैया कराया जाता है । और गरीब लाभुक का आवास लिस्ट से हटा दिया जाता है ।

⏸ बनियारा पंचायत में कुल लगे 11 जलमीनार में से मात्र 3 जलमीनार से हो रहा है काम ।बाकी खराब पड़े जलमीनार के रखरखाव का पैसा भी हो रहा है हजम ।

⏸ जिले के आलाधिकारियों को किसी न किसी बहाने से या ऊंची हस्तियों से फोन करवाकर सरैयाहाट प्रखंड जाने के लिए किया जाता है मना । क्योंकि गबन और लूटखसोट का केन्द्र बन चुके इस प्रखंड में कई कर्मी के ऊपर गाज गिरने की है संभावना ।

 

सुशील झा