सरायइनायत पुलिस द्वारा एक नफर वारन्टी गिरफ्तार
सरायइनायत प्रयागराज।वांछित वारन्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु इन दिनों प्रयागराज थाना पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत सरायइनायत की पुलिस द्वारा एक वारन्टी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।उक्त गिरफ्तारी अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय द्वाराअपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण रखने हेतु दिये गये निर्देश पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक प्र0 मनीष कुमार राय अन्य हमराही सिपाही के साथ क्षेत्र में वांछित वारन्टी की तलाश कर रहे थे तभी गाँव सदनीपुर कला सरायइनायत से न्यायालय एसीजेएम 09 इलाहाबाद केश नंबर 1731/02 से सम्बन्धित वारन्टी मुन्दरलाल पुत्र सहदेव निवासी सदनीपुर थाना सरायइनायत को आज समय करीब साढ़े इग्यारह बजे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार वारन्टी अभियुक्त को थाने पर लाया गया जहाँ सम्बन्धित न्यायालय प्रयागराज भेजा गया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-