तमंचा-कारतूस के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार
पुरामुफ्ती प्रयागराज।देशी तमंचा दो जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने आज एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया है।उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रयागराज नगर थाना पुरामुफ्ती थानाध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी किसी ने सूचना दी कि एक ब्यक्ति 315 बोर का तमंचा व कारतूस लेकर घूम रहा है।तभी गश्त पुलिस द्वारा टिकुरी मोड़ पुलिया क्षेत्र में घेराबंदी की गई।पुलिस को देखते ही वह ब्यक्ति भागने लगा। उप निरीक्षक कुलदीप शर्मा सिपाही तनुज सिपाही अतुलराय, सिपाही प्रवेश यादव ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। उसकी पहचान श्रीकांत साहू पुत्र प्रकाश साहू निवासी इन्द्रनगर बमरौली उपरहार थाना पुरामुफ्ती जनपद प्रयागराज के रूप में हुई ।थानाध्यक्ष के अनुसार बरामदगी के आधार ओर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-