प्रयागराज : सरायइनायत थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक ने घटनास्थल तो दूसरे ने एसआरएन अस्पताल में दम तोड़ा।
रमईपुर गांव निवासी तारा सिंह पटेल (48) पुत्र बिहारी लाल पटेल जल निगम विभाग में प्राइवेट ट्रैक्टर चालक है। रात 9: 30 बजे बाइक से वह घर जा रहा था। जीटी रोड पर वह हबूसा मोड़ पहुंचा था कि हंडिया की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखचे उड़ गए तथा उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से एसआरएन भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक बेटा और दो बेटियां हैं। मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। दूसरी घटना हनुमानगंज बाजार की है। रात 10 बजे इलाहाबाद जा रहे एक ट्रक के सामने नशे में धुत एक विक्षिप्त व्यक्ति के आ जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिछले दो महीने से 30 वर्षीय विक्षिप्त बाजार में घूम रहा था। थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने बताया कि दोनों ट्रकों को पकड़ लिया गया है।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-