April 29, 2026

बीजेपी के अल्पसंख्यक महानगर मंत्री का घर अपराधियों ने बुलडोजर चलाकर किया धराशाई-

Spread the love

प्रयागराज /बिग ब्रेकिंग

बीजेपी के अल्पसंख्यक महानगर मंत्री का घर अपराधियों ने बुलडोजर चलाकर किया धराशाईl

 

थाना पुरामुफ्ती के थानाध्यक्ष ने मीडिया कर्मियों से कहा उन्हें नहीं मिली जानकारी

 

ऑडियो वायरल होने के बाद थाना पुरामुफ्ती के थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह संदेह के घेरे में

ऑडियो की जांच एसएसपी प्रयागराज द्वारा कराए जाने की मांगl

 

अगर ऑडियो जांच में सत्यता पाई जाती है तो उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दूसरी बार प्रयागराज जिले में हो जाएगी शर्मसार: वहीं विपक्षी पार्टियां भी सवाल उठाने में पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि योगी के बुलडोजर के नाम पर वोट मांगने की राजनीति बीजेपी यूपी के अंदर जोरों पर है क्योंकि पूर्व में जिला प्रयागराज में ही एक घटना अपराधियों द्वारा हो चुकी है जहां पर अपराधियों ने बुलडोजर चलाकर सरेआम पीड़ित का मकान किया था धराशाईl

 

जी हां आपको बता दें कि लगातार उत्तर प्रदेश के अंदर जगह-जगह गली गली मोहल्ले मोहल्ले शहर शहर प्रदेश प्रदेश उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और उनके तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता मंत्री विधायक और समर्थक इस बात को कह कर वोट मांग रहे हैं कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया उन्हें बेघर कर दिया उन्हें रहने लायक नहीं छोड़ा यहां तक के शहर में रहने लायक नहीं छोड़ाl

 

मगर प्रयागराज की यह दूसरी घटना जहां पर अपराधियों ने ही शरीफ और असहाय गरीबों के मकान पर भी बुलडोजर चला दीया ऐसे में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का यह दावा खोखला नजर आ रहा है l

जी हां यह घटना प्रयागराज के थाना पुरामुफ्ती संबंधित क्षेत्र हटवा के इटहा क्षेत्र की है जहां भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री असलम सिद्दीकी की मां मोहिबुन निशा पत्नी मरहूम(late) शफी अहमद रहती थी जहां पर दिनांक 19/01/22 की दोपहर को अचानक क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर नबी आलम पुत्र मोइनुद्दीन अहमद असरौली अचानक आए और बीजेपी के नगर महा मंत्री असलम सिद्दीकी की बूढ़ी मां मोहिबुन निशा पत्नी स्वर्गीय शफी अहमद से कहने लगे कि जान गवानी है या घर से बाहर निकलना है बाहर बुलडोजर खड़ा है घर पर चलाना है 5 मिनट के अंदर सोच लो आनन-फानन में उन्होंने अपने बेटे को फोन लगाया जिसके बाद बेटे ने अपने बीजेपी के तमाम साथियों से बताया तब तक दबंग घर पर बुलडोजर चला चुके थे

थाना एसएचओ से लगातार बीजेपी के कार्यकर्ता और खुद असलम सिद्दीकी संपर्क में थे और बार-बार बता रहे थे कि उनके घर पर बुलडोजर चल रहा है आपके थाने की पुलिस कर्मियों के सामने लोग मेरा घर गिरा रह है मगर एसएचओ साहब के पास इतना समय नहीं था कि इतनी बड़ी घटना में खुद मैं फोर्स के साथ पहुंच सकते सिर्फ फोन पर टालमटोल करने का काम कर रहे थे एसएचओ महोदय बार-बार कह रहे थे कि मैं थाने की फोर्स भेज रहा हूं मैं भेज रहा हूं मगर किसी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं हुई ऐसे में बीजेपी के महानगर मंत्री खुद अपने ही पार्टी के तमाम मंत्रियों से भी गुहार लगाई मगर कोई भी कार्यवाही ना होने की वजह से उन्होंने अपनी ही पार्टी से जवाब मांग लिया लिखित रूप से की हमारी योगी सरकार वादा करती है दावा करती है कि हम अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलवाएंगे और कई अपराधियों के घर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें धराशाई भी किया हैl

मगर यह क्या बीजेपी के ही महानगर मंत्री का घर अपराधियों ने गिरा दिया ना उस पर कोई कार्यवाही हुई ना ही f.i.r. हुई और तो और मीडिया कर्मियों से भी थाना पुरामुफ्ती के एसएचओ झूठ बोल रहे हैं अब कि उन्हें इस बात की कोई भी जानकारी नहीं जबकि बीजेपी के महानगर मंत्री के द्वारा दावे के साथ कई ऑडियो वायरल की गई है जिसमें एसएचओ पुरामुफ्ती और बीजेपी नेता असलम सिद्दीकी एवं अन्य बीजेपी के नेता उस वक्त लगातार बात कर रहे थे और गुहार लगा रहे थे कार्रवाई की जब नेता का घर गिराया जा रहा था एक ऑडियो में एसएचओ महोदय से फरियादी कह रहे हैं कि आपके सिपाही के सामने मकान धराशाई करके 1-1 ईट अपराधी उठा उठा कर ले जा रहे हैं जिसके बाद एसएचओ ने कहा कि मैं अभी फोन करता हूं मगर कुछ नहीं किया वहीं चौकी इंचार्ज से लगातार बात हुई जिसकी ऑडियो भी पीड़िता ने वायरल की है उन्होंने भी आश्वासन देकर सिर्फ अपराधियों का साथ दिया

पीड़िता ने कहा क्या थाना पुरामुफ्ती की पुलिस की शह पर अपराधियों ने बीजेपी नेता का घर गिराया

यह जांच का विषय है क्योंकि इतनी बड़ी घटना क्षेत्र में हो गई और मीडिया कर्मियों से थाना पुरामुफ्ती के एसएचओ महोदय ने अपने बयान में कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं और ना ही उनके पास कोई प्रार्थना पत्र आई और ना ही उन्हें किसी ने इस मामले में कुछ भी बताया घटना को तकरीबन 20 दिन होने को जा रहे हैं वहीं आरोप लगाने वाले परिवार ने कहा है कि उन्हें थाना पुरामुफ्ती की पुलिस पर संदेह है कि उनकी शह पर यह काम हुआ है

हालांकि ऑडियो की पुष्टि हम नहीं करते यदि एसएसपी प्रयागराज द्वारा जांच में यह पाया जाता है कि ऑडियो थाना पुरामुफ्ती के एसएचओ उपेंद्र सिंह की ही है तो यह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के ऊपर एक बड़ा दाग होगा प्रयागराज में यह दूसरी घटना हुई जब अपराधियों ने खुद बुलडोजर लेकर पूरी निडरता के साथ दिनदहाड़े गरीब असहाय परिवार के घर पर बुलडोजर चला दीया और अपराधियों के सामने योगी के पुलिस नतमस्तक नजर आईl

बीजेपी के अल्पसंख्यक महानगर मंत्री असलम सिद्दीकी की मां मोहिबुन निशा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज आईजी रेंज प्रयागराज एडीजी जोन प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के डीजीपी व बीजेपी के कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के श्री योगी आदित्यनाथ लिखित रूप से रजिस्ट्री के माध्यम से उच्च अधिकारियों द्वारा ऑडियो की जांच एवं अपराधियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग की हैl

 

पीड़िता मोहिबुन निशा : 9919746039