April 16, 2026

सरकारी व गौचर जमीन पर कब्जा करनेवालों पर होगी कार्रवाई-

Spread the love

दुमका:-(झारखंड)

===========

 

*सरकारी व गौचर जमीन पर कब्जा करनेवालों पर होगी कार्रवाई*

 

◼️ जामा अंचल अधिकारी की उपस्थिति व ग्राम प्रधान मांझी संगठन के प्रखंड अध्यक्ष महादेव यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में अंचल अधिकारी श्री राज कुमार प्रसाद ने बताया कि जो भी सरकारी एवं गोचर जमीन है , उसका रखरखाव करना प्रधान की जिम्मेदारी है ।

यदि किसी के द्वारा सरकारी, गोचर एवं श्मशान भूमि का अतिक्रमण किया जाता है तो उसकी सूचना अविलंब सी.ओ. को दें ।

अतिक्रमणकारियों पर की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई ।

 

◼️ सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने मौजा के सरकारी, गोचर व श्मशान भूमि जैसे प्रतिबंधित जमीन की सूची अंचल कार्यालय को शीघ्र कराएं उपलब्ध ।

 

सुशील झा