April 16, 2026

पोषण सखी संघ करेंगे विधान सभा का घेराव- सुशील झा

Spread the love

दुमका:-(झारखंड)

===========

 

*पोषण सखी संघ करेंगे विधान सभा का घेराव*

 

◼️ जिले के मसलिया प्रखंड में रविवार को “झारखंड प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ” की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुनैना पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

 

◼️ मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित प्रदेश संरक्षक विजय कुमार एवः मीडिया प्रभारी सीजोन हेम्ब्रम के षाथ काफी संख्या में उपस्थित पोषण सखी के बीच यह चर्चा हुई कि पोषण सखी को स्थायी करने के मुद्दे को लेकर 14 मार्च को बजट सत्र के दौरान ही विधान सभा का किया जाएगा घेराव ।

 

◼️मसलिया प्रखंड से ज्यादा संख्या में पोषण सखी को रांची पहुंचने का आह्वान किया गया ।

 

◼️संघ के प्रदेश संरक्षक विजय कुमार ने कहा कि पोषण सखियों के स्थायीकरण को लेकर पूरे संतालपरगना से 3000 की संख्या में पोषण सखी बहनें रांची पहुंचकर विधान सभा का घेराव कार्यक्रम करेंगी ।

 

 

 

सुशील झा