_*सतना में एक तरफा प्यार में बीच बाजार महिला को गोली मार किया घायल*_
_मध्यप्रदेश (सतना) जिले के कोठी थाना अंतर्गत शनिवार दोपहर दिनदहाड़े बीच बाजार में एक महिला को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार कैलाशपुर गांव निवासी सीमा तिवारी नामक महिला अपनी ससुराल कोठी के बीच बाजार में कुछ खरीदारी कर रही थी तभी बीकानेर स्वीट के सामने किसी मनोज द्विवेदी नामक युवक ने उस पर गोली चला दी और वहां से भाग निकला। गोली महिला के पेट मे जा घुसी।_
_*मूकदर्शक बनी रही तमाशबीन भीड़*_
_बताया जा रहा है एक यह घटना एम तरफा प्यार के कारण घटी है। आरोपित शादी के बाद भी महिला को परेशान करता था और आज मौका पाकर उसने महिला को गोली मार दी। वहीं बीच बाजार हुई इस घटना के बाद भी मौके पर लोग तमाशबीन की तरह देखते रहे और आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे रीवा के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।_
_*सीसीटीवी में कैद वारदात*_
_जब यह घटना हुई तो असपास लगे सीसीटीवी कैमरों में यह वारदात कोड हो गई। जिससे पुलिस को सबूत मिल गया और आरोपित की पहचान हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपित की मोटरसाइकिल उसके घर मे ही मिली, जबकि आरोपित फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।_

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-