November 1, 2026

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश करने वाले युवक की हत्या कर दी गई-

Spread the love

*अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की कोशिश करने वाले युवक की हत्या कर दी गई।*

 

युवक ने मंदिर में सचखंड साहिब के अंदर बने जंगले को पार कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान की कोशिश की। युवक ने वहां रखी तलवार भी उठा ली थी। वहां मौजूद सेवादारों ने युवक को दबोच लिया।

 

सेवादारों ने युवक को तुरंत शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के हवाले कर दिया। SGPC पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर में मौजूद लोगों ने ही युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।युवक उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है।