*जौनपुर- संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 67 परीक्षा केंद्रों पर 6 अगस्त को दो पालियों में कराई जाएगी*
” प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गए है”* “संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 67 परीक्षा केंद्रों पर 6 अगस्त को दो पालियों में कराई जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 तक और द्वितीय पाली अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी।”
परीक्षा को सूचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को लगाया गया है।
परीक्षा केंद्र प्रतिनिधि एवं प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया गए है। प्रत्येक स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराएंगे।
परीक्षा की तैयारी बैठक तीन अगस्त को अपराहन 4 बजे कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित की गई है। बैठक में तैनात अन्य संबंधित अधिकारी समय से बैठक में प्रतिभाग करेंगे।
परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए तथा परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण करने एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्र प्रतिनिधियों एवं स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश को गोमती नदी के दक्षिणी भाग एवं सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार अग्निहोत्रि को गोमती नदी के उत्तरी भाग में स्थित परीक्षा केंद्र जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
जो परीक्षा के दौरान निरंतर भ्रमणशील रहकर शांत एवं विधि व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।
_सर्वेश कुमार सिंह_
_जौनपुर_

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-