सुनील गुप्ता
कबाड़ गाड़ियों के अंबार से थाने की सूरत बिगड़ी
गाजीपुर कासिमाबाद कोतवाली परिसर में कबाड़ गाड़ियों के अंबार से थाने की सूरत ही बिगड़ कर रख दिया है।जबकि लंबे समय तक मुकदमों में लंबित या लावारिस मिलीं सैकड़ों बाइक कासिमाबाद कोतवाली परिसर में धूल खा रही हैं। इन सैकड़ों वाहनों की नीलामी नहीं होने से परिसर में खड़ी गाड़ियां खड़े-खड़े ही कबाड़ बनती जा रही हैं। बाइक सहित क्षतिग्रस्त चारपहिया वाहन भी थाना परिसर को पूरा कूड़ा घर बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। खड़ी गाड़ियों में किसी गाड़ी का पहचान करना भी मुश्किल है कि किस कंपनी की गाड़ी है। पुलिस अभिरक्षा में खुले मैदान में खड़े इन वाहनों पर धूल मिट्टी की मोटी परत जम गई है। गंदगी और कलपुर्जों के तीतर बितर होने से गाड़ी मालिकों को अपनी गाड़ी भी पहचाननी मुश्किल होगा। जबकि जनपद के उच्च अधिकारियों द्वारा सभी थाना परिसर में रखे गाड़ियों को नीलाम कर परिसर स्वच्छ और साफ सुथरा रखने की अपील कर चुके हैं। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी का कहना है कि नीलामी लंबित चलते अदालती प्रक्रिया से गाड़ियां पुलिस थाना परिसर में पड़ी रहती हैं। कई बार चोरी के वाहनों का कोई मालिक सामने नहीं आता और लावारिस बाइकों सहित गाड़ियों के मालिक बीमा कंपनी से गाड़ी की मांग के बाद बरामद गाड़ियों पर दावा नहीं करते हैं।मुख्य बिंदु यह है कि मुकदमे में लंबित गाड़ियों की नीलामी थाने से नहीं अपितु जनपद मुख्यालय से होता है



More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-