April 16, 2026

संतालपरगना में एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ हुए अत्याचार के विरोध में संगठनों द्वारा आज चक्का जाम-सुशील झा

Spread the love

दुमका:बड़ी खबर
============

संतालपरगना में एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ हुए अत्याचार के विरोध में संगठनों द्वारा आज चक्का जाम : पूरा दुमका बंद

🔹️ दुमका में पिछले दिनों दरिन्दों द्वारा शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई अंकिता हत्या के पेट्रोल कांड को अभी दस दिन भी नहीं हुए कि बीते दो दिन पूर्व झारखंड की उपराजधानी दुमका में एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ अत्याचार और हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने के नृशंस अपराध की पुनरावृत्ति से पूरा दुमका जिलावासी में आक्रोश और उबाल को देखते हुए जहाँ प्रशासन की मुश्किलें बढ़ीं हैं , वहीं कई सामाजिक संगठनों एवं आदिवासी संगठनों के द्वारा किए गए आह्वान के तहत 5 सितम्बर को पूरा दुमका बंद था बंद ।

🔹️दुमका की दोनों नाबालिग बेटी पर हैवानों की हो चुकी दूसरी करतूत से हतप्रभ और आक्रोशित समस्त दुमका वासी , फांसी की सजा के लिए किए थे प्रदर्शन और सड़क जाम ।

🔹️एक तरफ जहाँ जिला पुलिस मुख्यालय के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अग्निकांड की पीड़िता के उम्र को बालिग (19 वर्ष) कर हत्यारे को बचाने का प्रयास किए जाने के बाद मृतका के परिवार के द्वारा दिए गए स्कूली दस्तावेजों के आधार पर मृतका की उम्र मात्र 15 साल 9 महीने होने से पुलिस महकमें में हुए खलबली पर वरीय पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा को पूर्व में ही जांच कार्य से हटाया गया था । उसके बाद फिर से दो दिन पूर्व ही फिर दूसरी जघन्य अपराध, नारी-उत्पीड़न और नारी-हत्या पर शीघ्र रोक लगाने तथा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैवान अपराधियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं समस्त देशवासी ।

🔹️ अपराधियों को फांसी की सजा के लिए राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड भेजेंगे विश्व हिन्दू परिषद ।
🔹️ पीड़िता (मृतका) के परिवार को एक करोड़ रूपये का मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी के साथ-साथ अपराधियों को हर हाल में फांसी की सजा दिलाने के लिए 5 सितम्बर को आदिवासी संगठनों और अन्य कई संगठनों द्वारा दुमका में की गई बंदी और सड़क जाम । जिसमें आज अहले सुबह ही पूरे शहर के अलावे अन्य कई जगहों पर भारी मात्रा में पुलिस बल थे तैनात ।

 

सुशील झा
दुमका (झारखंड)