April 16, 2026

बढ़ते अपराध और हैवानियत दरिंदगी से दुमका प्रशासन परेशान : सरकार बनी बेखबर-

Spread the love

दुमका(झारखंड)

==========

 

*बढ़ते अपराध और हैवानियत दरिंदगी से दुमका प्रशासन परेशान : सरकार बनी बेखबर*

 

✍️ झारखंड की उपराजधानी दुमका में बीते दिनों एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे हैवान के द्वारा शहर की बेटी अंकिता को पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिए जाने की शर्मनाक वारदात की पीड़िता अंकिता की रांची रिम्स में ईलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई ।

✍️ झारखंड की उपराजधानी दुमका में इस प्रकार की पूर्व में भी हो चुकी शर्मनाक घटना , अक्सर हो रही चोरी और अन्य वारदातो से तंग आ चुके दुमकावासियों के लिए बढ़ती जा रही है मुश्किलें ।

✍️ आग में झुलसी पीड़िता के लिए जहाँ जिला प्रशासन ने एक लाख रू0 का चेक देकर बेहतर ईलाज के लिए रांची रिम्स भेजवाते हुए आगे और ईलाज के लिए आश्वासन भी दिया , वहीं मौजूदा सरकार की नजरअंदाजगी से दुमकावासी हैं नाराज ।

✍️ जिले के तमाम जनप्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठनों , समाजसेवियों और जनता से एक ही आवाज आ रही है कि ऐसे हैवान दरिन्दों को आजीवन कारावास ही नहीं, बल्कि फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि जिले में ऐसा जघन्य अपराध दुबारा न हो ।

✍️ “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” , “सुकन्या योजना”, “मुख्यमंत्री लाड़ली योजना”, महिला आयोग , “महिला उत्पीड़न प्रतिषेध अधिनियम” “महिला सुरक्षा अधिनियम” , नारी सशक्तिकरण” कहाँ धरे रह गए सब के सब कानून ?

संविधान के ये सभी कानून और सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाएं क्या नियमावली के पन्नों तक ही सिमटकर रह गई है ?

✍️ झारखंड की उपराजधानी दुमका की आगजनी पीड़िता बेटी अंकिता के गुनाहगारों को सजाए मौत मिलने के बाद ही अंकिता जैसी बेटी के लिए न्याय होगा ।

 

 

ब्यूरो रिपोर्ट , दुमका