July 5, 2026

श्रीपुरम पीठ ब्रामाण्ड महोत्सव के तरफ से अपील – महंत जी

Spread the love

श्रीपुरम पीठ  ब्रामाण्ड महोत्सव द्वारा आजीवन संकल्पित माँ विन्ध्यवासिनी दरबार में पूर्णिमा महोत्सव  महामारी कोरोना नामित संक्रमित वायरस के कारण। सभी श्रीपुरम पीठ के भक्त जनों से विनम्र अपील हैं कि आज इस पूर्णिमा पर अपने अपने घरों पर ही रह कर श्रीपुरम पीठ ब्रामाण्ड महोत्सव मनाये और  माँ विन्ध्यवासिनी को याद करे और // जय माँ दुर्गा जय माँ तारा // का जाप करे ।वैश्विक स्तर पर फैैले कोरोना नामित संक्रमित वायरस को दृष्टिगत रखते हुए। और सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का सम्मान करना हम सभी जनो का परम कर्तव्य है और  हम सब लोग अपने आप को घरों में कैद कर लॉक डाउन का पालन करे। श्रीपुरम पीठ ब्रामाण्ड महोत्सव द्वारा आजीवन संकल्पित माँ विन्ध्यवासिनी के दरबार में पूर्णिमा महोत्सव हर  मास में होता था आज चैत्र  बुद्धि पूर्णिमा दिन के साथ साथ आज श्री राम भक्त महाबली हनुमान जी का भी जनमोत्स्व भी हैै अतः हर पूर्णिमा की भांति जगत जननी माँ श्री विध्यवासिनी जी का दर्शन पूजापाठ एवम माँ तारा का ध्यान व पाप नासनी माँ श्री गंगा जी स्नान करने का मन त्याग कर घरो में ही रहे और अपने घर पर ही रह कर पूजापाठ कर  माँ विंध्यवासिनी / माँ गंगा / माँ तारा का ध्यान करे और अपने परिवार एवम देशवासियों के लिए मंगलकामनाये करे कि हे माँ इस संकट की घड़ी से देश को मुक्ति प्रदान करे आप एवम अपने आस पास /जान पहचान /रिस्तेदारों को भी निकलने से मना करे और सभी से निवेदन करे कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करे और लॉक डाउन में घर मे ही रहे और माँ विंध्यवासिनी जी /माँ तारा जी को इस संकट की घड़ी में याद करे और जनकल्याण हेतु  // जय माँँ दुर्गा -जय माँ तारा  दयामई कल्याण करो // का 27 मिंनट तक जाप करे और  कोरोना संक्रमित वायरस से बचाव हेतु सजगता पूर्वक खान पान करने सामाजिक जनसंपर्क, हाथ मिलाने के स्थान पर जय माँ विन्ध्यवासिनी, जय श्रीपुरम,  जय हिंद, प्रणाम व नमस्कार का अभिवादन स्वीकार करने आदि की विनम्र अपील करे और // खुद रहे सुरक्षित तथा दूसरों को भी रखें सुरक्षित // का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया द्वारा करे श्रीपुरम पिठ के महंत जी ने बताया कि अनवरत रूप से फैली महामारी के बचाव हेतु आज कल लोग गरीबों का गरीबी का मजाक उड़ा रहे है।  गरीबों का सहायता कम और फ़ोटो जादा खिंचवाते है। देश के सभी सहायतार्थ लोगों से अपील करता हु की आप लोग सहयोग करे क्यों की माँ विंध्यवासिनी के आर्शीवाद से आप लोग सहयोग करने योग्य है। लेकिन किसी गरीब का फ़ोटो खिंच कर उसको बेइज्जत न करे वह गरीब जरूर है पर इज्जत हमारे जैसा उसके पास भी है।आगे महंत जी ने बताया की श्रीपुरम पीठ परिवार की जन सहयोगी सोच ।
// देश सेवा – सर्वो धर्म मानव सेवा – सर्वो परी // पर ही हम लोग कार्य करते हैं। बन्दे मातरम
जय हिंद – जय भारत
जय श्रीपुरम जय ब्रामाण्ड महोत्सव जय जय जगत जननी माँ विन्ध्यवासिनी जी