April 20, 2026

श्रावण मास में शांति, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना चौबेपुर क्षेत्र में किया गया पैदल गश्त-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक वाराणसी, ग्रामीण*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-24.07.2022*

*श्रावण मास में शांति, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना चौबेपुर क्षेत्र में किया गया पैदल गश्त।*

 

श्रावण मास व सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 24-07-2022 को अपर पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना चौबेपुर क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा व थाना प्रभारी चौबेपुर मय पुलिस बल के साथ सम्मो माईं तिराहे से कैथी घाट तक पूरे मेला क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया गया।

पैदल गश्त के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों आदि स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग की गई तथा आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाने के उद्देश्य से वहाँ पर मौजूद स्थानीय लोगों से वार्ता की गयी ।

 

 

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद वाराणसी*

*ग्रामीण।*