April 15, 2026

शिक्षिका बेटी की हत्या करने के बाद शिक्षक पिता ने खुद को किया शूट-

Spread the love

*ख़बर यूपी के कासगंज से*

 

 

*शिक्षिका बेटी की हत्या करने के बाद शिक्षक पिता ने खुद को किया शूट*

 

 

कासगंज जिले की आवास विकास कॉलोनी में शिक्षिका बेटी की गोली मारकर हत्या करने के बाद शिक्षक पिता ने स्वयं को भी शूट कर लिया। बेटी और पति की मौत से पत्नी बेहाल है। घटना के दौरान घायल हुई शिक्षक की पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है। वहीं, चर्चा यह भी है कि शिक्षिका बेटी की लव मैरिज करने की जिद से शिक्षक पिता नाराज थे।

 

 

मूल रूप से मैनपुरी जनपद के रोरिया गांव निवासी नरेंद्र यादव पुत्र कुशल पाल सिंह यादव कासगंज शहर की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन में रहते थे। नरेंद्र यादव सोरों कोतवाली क्षेत्र के न्यौली स्थित शेरवानी इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता थे, जबकि उनकी 26 वर्षीय अविवाहित पुत्री जूही यादव मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थी। शनिवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे किसी बात को लेकर पिता पुत्री के बीच तकझक हो गई।

 

सूत्रों के मुताबिक, जूही किसी लड़के से प्रेम करती थी। वह उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी पर थी, लेकिन नरेंद्र इसका विरोध कर रहे थे। हालांकि नौकरी मिलने के बाद से जूही कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। वह उसी लड़के से शादी करने की जिद कर रही थी। शनिवार को भी बेटी और पिता के बीच शादी की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच आक्रोशित पिता ने बेटी पर फायर कर दिया। गोली बेटी के सीने को भेद गई और वह वहीं गिर गई। इसके बाद उन्होंने रायफल की नाल खुद पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।