*शिकायत करने से बौखलाए प्रधान ने रिवाल्वर लेकर युवक को दौड़ाया*
*शिकायत की जांच करने पहुंची टीम के सामने दबंग प्रधान और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता की जमकर की पिटाई*
*कौशाम्बी।* सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक को ग्राम पंचायत में अनियमितता की शिकायत करना भारी पड़ गया। ग्राम प्रधान व उसके साथियों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की और रिवाल्वर निकालकर दौड़ा लिया पीड़ित युवक किसी तरीके से अपनी जान को बचाया।
विकासखंड कौशांबी के ऐगवां निवासी चंद्रकांत पुत्र कामता प्रसाद के मुताबिक अपने गांव में प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत उसने अधिकारियों से की थी। जिसकी जांच करने डीसी मनरेगा विजय श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी कौशांबी, व जेई शिकायत की जांच करने चुन्नी का पूरा गांव पहुंचे थे। अधिकारियों ने फोन करके मौके पर पीड़ित को भी बुला लिया वह अपने गांव के पंचायत मित्र के साथ मौके पर पहुंचा। पहुंचते ही गांव के ग्राम प्रधान और उनके दो अन्य साथियों ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया विरोध करने पर डंडे से पिटाई भी की। और रिवाल्वर निकालकर दौड़ा लिया। पीड़ित ने किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला तब जाकर उसकी जान बची। पीड़ित ने सराय अकिल थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। FTR





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-