*शातिर ट्रक लुटेरा गिरफ्तार*
प्रयागराज : ।होलागढ़ की पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी उसने ट्रकों को लूटने व चोरी कर काटकर बेचने वाले एक शातिर लुटेरो को गिरफ्तार कर लिया है।डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में चोरी लूट तथा छिनैती करने वाले गैंगों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसपी गंगापार धवल जायसवाल व सीओ सोरांव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक होलागढ़ तारकेश्वर राय के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस ने एक शातिर ट्रक लुटेरा को आज पकड़ा है। आज दरोगा अनिल कुमार हे०का० मलखान सिंह का०सर्वजीत के साथ थाना क्षेत्र बरदारी बलईमई के रास्ते पर वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु मौजूद थे उसी बीच मुखबीर की खास सुचना पर 173/ 20 धारा 379/411 आईपीसी से सम्बन्धित ट्रक लुटेरा मो0जैद पुत्र रस्सन नि.मुबारकपुर नवाबगंज प्रयागराज को धर दबोचा।पुलिस को लुटेरे के कब्जे से ट्रक को काटकर बेचे गए रूपये 2200 रू.भी बरामद हुए। जानकारी के अनुशार पकड़े गए लुटेरे के गैंग के पाँच साथी कीडगंज पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-