*भटहट पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाही महिला का करते रहे शारीरिक शोषण*
*पति कमाने गया था विदेश, शिकायत पर सीओ चौरी चौरा ने शुरू की जांच*
*गोरखपुर*/ गुलरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटहट पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों पर महिला का शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। महिला की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देकर सिपाहियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उसने बताया कि उनका दामाद विदेश में रहता था। भटहट पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही एक साल से उसकी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहे थे। मिली जानकारी होने पर ससुराल वालों ने उनकी बेटी को मायके भेज दिया है। एसएसपी ने सीओ चौरी चौरा को मामले की जांच दी है।
*विदेश में नौकरी करने वाले पति को जानकारी होने पर छोड़ा*
पिपराइच क्षेत्र के रहने वाली महिला ने एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र, पत्र में उसने लिखा है कि 1 साल पहले उनका दमाद विदेश में नौकरी करने चला गया जिसके बाद बेटी मायके चली आई। भटहट पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाही एक मामले की जांच करने गांव में आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बेटी का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दिया। एक साल बाद दमाद विदेश से लौटा तो बेटी को ससुराल ले गया। लेकिन सिपाही फोन पर उसकी बेटी से बातचीत और चैटिंग करते थे। जानकारी होने पर ससुराल के लोगों ने युवती को मायके लाकर छोड़ दिया। सिपाहियों की वजह से उनकी बेटी की गृहस्थी उजड़ गई।
*ससुराल जाने से रोकते थे*
विदेश से लौटने के बाद पत्नी को विदा कराने युवक जब ससुराल पहुंचा तो उसने साथ जाने से मना कर दिया और घर से गायब हो गई कुछ दिन बाद फिर वापस लौटी तो पति विदा कराकर अपने घर ले गया। आरोप है कि वह सिपाहियों के साथ गई थी कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद मायके आ गई पति दोबारा बुलाकर ले गया लेकिन दूसरे व्यक्ति से संबंध होने की जानकारी होने पर रिश्ता तोड़ लिया।
*भटहट पुलिस चौकी से हटाए गए दो सिपाही*
मामले की जानकारी होने गुलरिया थाना प्रभारी ने दोनों सिपाहियों को भटहट पुलिस चौकी से हटाकर थाने पर अटैच कर दिया। लेकिन महिला के घरवाले कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला एसएसपी के यहां पहुंचने के बाद सिपाहियों की मुश्किल बढ़ गई है।
महिला की मां एसएससी से सिपाहियों की शिकायत की है आरोप की जांच कराई जा रही है दोनों सिपाहियों को बयान देने के लिए कार्यालय में बुलाया गया है साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।
*सीओ चौरी चौरा दिनेश सिंह*





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-