पिन्डरा वाराणसी दिनांक 27.03.2019 को प्रभारी निरीक्षक फूलपुर के दिशा निर्देश मे पुलिस टीम के उ0नि0 मनोज कुमार कोरी मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र मे मामूर थे, इसी दौरान सूचना मिली कि एक शातिर चोर दल्लीपुर तिराहे पर खड़ा है किसी घटना को अंजाम देने के फिराक मे है यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। प्राप्त सूचना के आधार पर मय हमराह पुलिस बल के मौके पर पहुंचा तो हम पुलिस वालो को देखकर भागने लगा कि दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जिसकी तलाशी लिया गया तो अभि0 के कब्जे से एक अदद कट्टा 12 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज व 120 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को समय 22.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त कमला वनवासी उर्फ गुड्डू बनवासी पुत्र सुभाष बनवासी सा0 मारूडीह पश्चिमपट्टी थाना बड़ागांव वाराणसी गिरफ्तार करने वाली पुलिस .उ0नि0 मनोज कुमार कोरी, हे0 का0 नयन कुमार राय व का0 दिलीप सोनकर थाना फूलपुर, वाराणसी।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-