गुरुवार सुबह राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को पीएम मोदी को मारने की सुपारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी युवक का नाम नवीन बताया जा रहा है। जिसने फेसबुक पोस्ट कर पीएम मोदी को मारने के लिए सुपारी मांगी थी।
उसने स्वामी नाम के एक फेक अकाउंट से ये पोस्ट किया था। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर लोगों के जरिए पुलिस को इस पोस्ट के बारे में पता चला। जिसके बारे में जांच की गई तो पता चला कि ये पोस्ट एक फेक अकाउंट से की गई है।
जिसके बाद साइबर सेल की मदद से डीसीपी ईस्ट राहुल जैन ने आज सुबह बरकत नगर में कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी युवक नवीन बरकत नगर की ही एक किताबों की दुकान में काम करता है। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-