September 12, 2026

*वैभव बालिका विद्यापीठ का 20 वां वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया – दोपक कुमार सिंह

Spread the love

*वाराणसी चोलापुर : रविवार को चोलापुर थानाक्षेत्र के साईं गांव स्थित वैभव बालिका विद्यापीठ का 20वां वार्षिकोत्सव धुमधाम से मनाया गया अवसर विद्यालय परिवार की बच्चियां शिखा चतुर्वेदी कौशिकी मिश्रा अंकिता सिंह वैष्णवी विश्वकर्मा वर्तिका मिश्र तनु राय दीक्षा वर्मा इत्यादि ने अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में पहुँचे विधानसभा परिषद सदस्य (अमेठी) दीपक सिंह ने बच्चों को आशीर्वचन देकर प्रोत्साहित किया। दीपक सिंह ने एक छात्रा के प्रश्न का जबाब देते हुए कहा कि अपराध को कोई सरकार नहीं संस्कार ही कम कर सकता है। उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि आज के समय मे बच्चे गूगल पर ज्यादा विश्वास करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि गूगल झूठ बॉलर है। गूगल स्वयं नही करता है उसे मानव ही सिखाता है इसलिए गूगल को सिखाने की योग्यता पैदा कीजिए न कि सीखने की और इस अवसर पर प्रमुख रूप से विद्यालय परिवार के *प्रबन्धक रामविलास पाण्डेय, प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र प्रकाश पाण्डेय* और लोकगीत गायक दीपक सिंह, अशोक पाण्डेय, विजय बहादुर सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, प्रिंन्स चौबे, राजन मिश्रा, संजय चौबे, रामबालक पाण्डेय, मनीष चौबे समेत सैकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं और विशिष्ट जन मौजूद रहे।

*रिपोर्टर दीपक कुमार सिंह वाराणसी*