कैंट थाना क्षेत्र के मकबूल आलम रोड पर पेट्रोल भराते समय कहासुनी के बाद दुस्साहसिक असामाजिक तत्वो ने वाराणसी पुलिस के इंस्पेक्टर को पीटा
सारनाथ थाने में तैनात इंस्पेक्टर विजय शंकर के साथ कैंट थाना क्षेत्र के चौकाघाट पेट्रोल पंप पर युवकों से कहासुनी हो गयी जिसके बाद मनबढ़ो ने उनके ऊपर हमला बोल दिया ,जिससे इंस्पेक्टर गम्भीर रूप से घायल हुये है
उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है | घटना परसो देर रात की बताई जा रही है। कल रात में घटना के सम्बंध में कैट थाने में तहरीर दी गई है जिसके बाद कैंट पुलिस हमलावरों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-