बलिया बिग न्यूज।
वृद्ध द्वारा ठेले पर बीमार पत्नी को अस्पताल ले जाने का मामला।
सरकार के सख्त होने पर स्थानीय स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा।
बलिया के चिलकहर सीएचसी का मामला।
वृद्ध द्वारा बीमार पत्नी को ठेले पर ले जाने की फोटो हुई थी वायरल।
चिलकहर क्षेत्र के अन्दौर गांव के रहने वाला है वृद्ध।
फोटो वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम ने मामले का लिया था संज्ञान।
अब स्वास्थ्य विभाग के अफसर खेल रहे जांच का खेल।
वृद्ध द्वारा ठेले पर बीमार पत्नी को अस्पताल ले जाने के मामले में सरकार के सख्त होने पर अब स्थानीय स्वास्थ्य विभाग जांच करने का दम भर रहा है।मामला बलिया के चिलकहर सीएचसी का है।वृद्ध द्वारा बीमार पत्नी को ठेले पर ले जाने की फोटो वायरल हुई थी।चिलकहर क्षेत्र के अन्दौर गांव के रहने वाला वृद्ध शुकुल प्रजापति एम्बुलेंस न मिलने के पर अपनी बीमार पत्नी को ठेले पर लाद कर सीएचसी पहुंचा था।जहां से बीमार पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।सीएचसी पर भी वृद्ध को एम्बुलेंस उपलब्ध नही कराई गई।वृद्ध बीमार पत्नी को टैम्पो में लिटाकर जिला अस्पताल पहुंचा।जहां इलाज के दौरान उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।घटना 28 मार्च की है।वृद्ध द्वारा बीमार पत्नी को ठेले पर अस्पताल ले जाने की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी।फोटो वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम ने मामले का संज्ञान लिया था,और जांच एवं कार्यवाही के निर्देश दिए थे।इस मामले में सरकार के सख्त रुख को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग के अफसर जांच का खेल खेल रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग के अफसर मामले में जांच के बाद कार्यवाही का दम भर रहे हैं।




More Stories
सरकारी गाड़ी से 50 पेटी शराब बरामदगी का मामला-
छात्रनेता हेमंत यादव हत्याकांड में बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, SP ने किया खुलासा, सात गिरफ्तार-
छात्र हेमंत यादव की पीटकर हत्या का मामला-