October 1, 2026

विधायक द्वारा एसओ को खुलेआम गलियां- अजय मिश्रा

Spread the love

विधायक द्वारा एसओ को खुलेआम गलियां, एफआईआर की मांग  आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने रानीगंज, प्रतापगढ़ विधायक धीरज ओझा द्वारा थानाध्यक्ष  कंधई, प्रतापगढ़ अंगद राय को फोन पर अत्यंत भद्दी-भद्दी गलियां देने के संबंध में अविलंब एफआईआर दर्ज किये जाने की मांग की है. डीजीपी यूपी एच सी अवस्थी एवं अन्य अफसरों को भेजी अपनी शिकायत में अमिताभ ने कहा कि उन्हें दी गयी सूचना के अननुसार ऑडियो में रानीगंज विधायक धीरज ओझा की आवाज़ है जो थानाध्यक्ष  कंधई अंगद राय को लगातार माँ-बहन की अत्यंत ही भद्दी गलियां दे रहे हैं. ये ऑडियो पूरी तरह सार्वजनिक हो गया है तथा सभी स्थानीय पुलिस अफसरों के संज्ञान में बताया गया है किन्तु अब तक इसके संबंध में कोई कार्यवाही नही हुई. उन्होंने कहा कि एक सरकारी कर्मी और वह भी एक थानाध्यक्ष से ऐसी भाषा तथा ऐसे आचरण पर कार्यवाही नहीं होना दुखद है. अतः अमिताभ ने इस मामले में अविलंब विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोरतम विधिक कार्यवाही किये जाने की मांग की है.