June 13, 2026

विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने कराया प्राथमिक विद्यालय, ककरमत्ता में विधायक निधि से निर्मित स्मार्ट क्लास का लोकार्पण-

Spread the love

*विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने कराया प्राथमिक विद्यालय, ककरमत्ता में विधायक निधि से निर्मित स्मार्ट क्लास का लोकार्पण*

 

दिनांक 01 अगस्त को भाजपा विधायक, वाराणसी कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने प्राथमिक विद्यालय, ककरमत्ता में विधायक निधि से निर्मित स्मार्ट क्लास का लोकार्पण डॉ जे. पी. लाल (पूर्व प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष एवं आजीवन आमंत्रित आचार्य, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय व विभिन्न विश्वविद्यालयों के कार्यकारिणी सदस्य के साथ ही साथ राष्ट्रीय स्वयं संघ के पूर्व प्रान्त बौद्धिक प्रमुख व विभाग संघ चालक) के कर कमलों से कराया।

 

10 प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाने के इस कार्य की कुल लागत ₹ 22.06 लाख है।

 

प्रोजेक्टर व एल ई डी के लोकार्पण के अवसर पर विधायक सौरभ ने कहा कि “जहां केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा दे रही हैं, वहीं हम जनसेवकों का भी दायित्व है कि निरंतर बेहतर व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति सजग रहकर, आमूल-चूल परिवर्तन कराते हुए विद्यालयों का आधुनिकीकरण कराना।”

 

विधायक ने यह भी कहा कि “स्मार्ट क्लास से बच्चों में पढ़ाई के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी।”

 

विधायक ने विद्यालय की पूरी टीम के प्रति आभार जताया। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सुझाव भी दिए।