*बीरभानपुर हाईवे पर कार व बाइक आमने-सामने की टक्कर,दो घायल*
रोहनिया-बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर सोमवार को फोर व्हीलर कार के टक्कर से बाइक सवार गाजीपुर जिले के सैदपुर भीतरी कोलवर गांव निवासी गुलाब शंकर कुशवाहा 60 वर्षीय घायल हो गये तथा बाइक के पीछे बैठी भतीजी रीता सिंह को हल्की चोट लगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाब शंकर कुशवाहा मिर्जामुराद क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत हैं।ये वाराणसी से मिर्जामुराद की तरफ जाते समय अपराह्न लगभग 3 बजे बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर राजातालाब की ओर से मोहनसराय की तरफ जा रही फोर व्हीलर कार ओवरटेक के दौरान बाइक से टकरा गयी। जिससे बाइक सवार गुलाब शंकर कुशवाहा,व भतीजी रीता सिंह घायल हो गये।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने नजदीक के हॉस्पिटल में उक्त दोनों घायलों का इलाज कराया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-