दुमका:-(झारखंड)
===========
विद्यालय के समय परिवर्तन को लेकर सांसद ने सी.एम.को लिखा पत्र
🔹️चिलचिलाती धूप , भीषण गर्मी और तेज लू को देखते हुए सांसद सुनील सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर 12:00 बजे के बजाय 10:30 बजे तक विद्यालय का समय रखने की मांग की है ।
🔹️ सांसद ने कहा कि बच्चों के अभिभावक बच्चों को लेने जाते हैं । साथ ही शिक्षक को भी मुश्किलों का सामना करते हुए 12:00 बजे के बाद घर लौटना पड़ता है । ऐसे में विद्यालय का समय यदि 6:30 -से- 10:30 रखा जाय तो बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी राहत मिलेगी ।
🔹️ सांसद श्री सोरेन ने कहा कि “उपराजधानी दुमका में बिजली की लचर व्यवस्था से त्रस्त लोगों के लिए इस भीषण गर्मी में यह एक राहत भरा सुझाव है ।”
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-