दुमका:-(झारखंड)
===========
चुनाव संपन्न होने तक सभी प्रकार के अवकाश हुए रद्द
🔹️ जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) सह उपायुक्त श्री रविशंकर शुक्ला ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक जिला समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालय, सभी प्रखंड व अंचल कार्यालय के साथ-साथ अन्य सभी विभागों के पदाधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश को रद्द कर दिया है ।
🔹️चुनाव संपन्न होने तक सभी को अपने कर्तव्य पर रहना है अनिवार्य ।
🔹️ निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक पूर्व घोषित 24 अप्रैल, 01, 03 ,08 ,15 , 16 , 22 एवं 29 मई को रविवारीय / राजपत्रित/ एवं कार्यपालक अवकाश को बाद में क्षतिपूर्ति देय अवकाश के शर्त के साथ उक्त तिथि के अवकाश को किया गया है रद्द ।
🔹️ विशेष परिस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त से अनुमति के उपरांत ही कोई सरकारी कर्मी मुख्यालय छोड़ पाएंगे ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-