*विजिलेंस ने वाराणसी के बीएसए राकेश कुमार सिंह पर धोखाधड़ी, जालसाज़ी और भ्रष्टाचार की धाराओं में एफआईआर किया दर्ज बीएसए राकेश सिंह पर आरोप है कि उन्होंने बलिया में तैनाती के दौरान एक बर्खास्त टीचर को फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के सहारे किया बहाल*
*बर्खास्त टीचर सुरेंद्रनाथ यादव को बहाल कर प्रिंसिपल बनाने एवम बहाली से जुड़े दस्तावेजों को गायब करने का भी बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह पर है आरोप*
*गौरतलब है कि बलिया के बैरिया विधानसभा से तत्कालीन विधायक सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर राकेश सिंह के खिलाफ विजिलेंस ने शुरू की थी जांच*
*विजिलेंस ने खुली जांच में विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों को पाया सही और शासन से एफआईआर दर्ज करने की मांगी थी अनुमति अब विजिलेंस द्वारा वाराणसी में राकेश सिंह के खिलाफ मुकदमा करवाया गया है दर्ज*
*सुरेंद्र नाथ यादव ने सहायक अध्यापक बनने के लिए जिस संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी की लगाई थी डिग्री वह थी फर्जी*
*इसी आधार पर सुरेंद्र नाथ यादव को 3 मई 2013 को कर दिया गया था बर्खास्त*
*मिली जानकारी के मुताबिक बलिया में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान राकेश कुमार सिंह ने आशुलिपिक व नियुक्ति अधिकारी अखिलेश कुमार यादव के साथ मिलकर बर्खास्त अध्यापक सुरेंद्र नाथ यादव को करा दिया बहाल इसके अलावा सुरेंद्र नाथ यादव*
*को प्रोन्नति दे कर प्रधानाध्यापक बनाने के साथ बर्खास्तगी की अवधि का दिलवा दिया वेतन भी*.
*आरोप है की बाद में उन्होंने बहाली से जुड़े दस्तावेजों को करा दिया गायब* .

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max