July 13, 2026

विकस दुबे के लखनऊ में इंद्रलोक कालोनी में बने हुए मकान का नक्शा

Spread the love

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों के हत्यारे विकास दुबे के लखनऊ में इंद्रलोक कालोनी में बने हुए मकान का नक्शा एलडीए को मिल गया है। वहीं कालोनी का ले-आउट भी बिल्डर से लिया गया है। अब मंगलवार को एलडीए की प्रवर्तन टीम मौके पर जाकर निर्माण की जांच करेगी। जांच में यह देखा जाएगा कि निर्माण स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक हुआ है कि नहीं एल डीए का मानना है कि विकास दुबे के बताए जा रहे इंद्रलोक कालोनी के मकान संख्या जे 424 का मानचित्र मिल गया है। मानचित्र को एलडीए से स्वीकृत कराया गया था। 2002 में यह नक्शा पास किया गया जो कि विकास दुबे केनाम से स्वीकृत नहीं है ऐसे में संभावना यह है कि विकास दुबे ने बाद में मकान को रीसेल में खरीदा हो। अब प्रवर्तन दल इस कि नापजोख मानचित्र के हिसाब से करेगा अगर मानचित्र के अनरूप निर्माण नही है तो नोटिस दे कर आगे की कार्यवाही की जाएगी |