June 6, 2026

खादी और खाकी के म्यान से निकली तलवार,

Spread the love

वाराणसी। खादी और खाकी का साथ कभी गहरा जाता है,तो कभी विवादों में आ जाता है। अक्सर दोनों एक दूसरे के रहनुमाई करते नजर आते हैं। मगर जब भिड़ते हैं,तो एक दूसरे के खिलाफ हर दावँ आजमाते हैं। एक दूजे को नुकसान पहुचाने के लिए किसी भी हद तक उतर जाते हैं।
लंका पुलिस और सत्ताधारी दल के नेताओं का विवाद भी कुछ इसी तरह हैं।

बीते शुक्रवार को लंका थाने के सुंदरपुर चौकी प्रभारी सुनील गौड़ और बीजेपी नेता सुरेंद्र पटेल औऱ उनके बेटे विकास पटेल से मास्क न लगाये जाने के मामूली विवाद ने एक बड़ा बखेड़ा कर दिया। हालत यह हुई कि हाथापाई खींचतान के बाद जो मारपीट में तब्दील हो गया। उसके बाद पुलिस आक्रोश में अपने अधिकारों का बेजा इस्तेमाल करते हुए मारपीट खींचतान की मामूली धारा को संगीन धाराओं में तब्दील कर दिया। इसपर बीजेपी के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं ने आपत्ति जाहिर करते हुए अधिकारीयों को दबाव में ले लिया। लिहाजा आम नागरीकों के मामलों पर टालू रवैया अपनाने वाले अधिकारियों ने आनन फानन में जांच बिठा के गम्भीर धाराओं को हटा दिया।