November 7, 2026

वाहन के धक्के से घायल व्यक्ति की मौत-

Spread the love

वाहन के धक्के से घायल व्यक्ति की मौत

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा, महेशपुर के पास सोमवार को वाहन के धक्के से अज्ञात 50 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुची सरकारी एम्बुलेंस के कर्मचारी उसे लेकर मण्डलीय अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल कर्मियों ने शव को मोर्चरी में बंद कर सूचना पुलिस को भेज दिया।