*मौसम विभाग का येलो एलर्ट जारी, 10 जून तक बनी रहेगी भीषण गर्मी*
*वाराणसी। यूपी में भीषण गर्मी तो कहर ढ़ा ही रही,वहीं हीट वेव ने भी लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। बनारस समेत प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यूपी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में लू का प्रकोप 10 जून तक जारी रहेगा। इसे देखते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जून के बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और और पूर्वी-पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इधर मौसम विभाग ने यूपी में 25 जून तक पूर्ण मानसून के आने की संभावना भी जताई है।*





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ