वाराणसी। नाटीनियदाई स्थित एक स्कूल में रविवार को पीजीटी की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि जो उत्तर पुस्तिकाएं क्लास रूम में वितरित की गई थीं वह दूसरे सब्जेक्ट की थीं। उसमें से कुछ पहले से ही भरी गई थीं। इस बात की जानकारी होने पर छात्रों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बवाल बढ़ने लगा तो 100 नंबर पर सूचना देकर मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस के समझाने पर छात्र सामान्य हुए।
रविवार को जिले भर में आयोजित पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की पहली पारी की परीक्षा में नटिनिया दाई स्थित स्कूल में जब परीक्षा देने परीक्षार्थी पहुंचे तो क्लास रूम में उन्हें उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं। अभ्यर्थियों का आरोप था कि जो उत्तर पुस्तिकाएं उन्हें दी गई वह दूसरे सब्जेक्ट की थीं। इस दौरान कुछ उत्तर पुस्तिकाओं को कुछ अभ्यर्थियों ने भर दिया। पता चलने पर स्कूल प्रबंधन ने उत्तर पुस्तिकाओं को सब्जेक्ट के आधार पर अभ्यर्थियों के बीच वितरित कराया। हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को स्कूल के प्रिंसिपल व शिक्षकों ने शांत कराने का प्रयास किया। जिस पर बात और बिगड़ गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने परीक्षार्थियों को समझाया। किसी तरह से परीक्षार्थियों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। दोपहर तक मौके पर फोर्स डटी हुई थी।
www.mvdindianews.in

More Stories
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-